कोंच (जालौन) मुहल्ला आजाद नगर निवासिनी सहिबा पत्नी जीशान दिनांक 5 मार्च 2026 समय करीब 3 बजे अपनी माँ के साथ पेपर देने मायके खेलार जा रही थी तभी उसके पति जीशान पुत्र शरीफ खान व सास कदीरन ने मना किया और फोन करके 112 पुलिस को बुला लिया मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यबाही करते हुए सहिबा को माँ के साथ भेज दिया जैसे ही उक्त लोग ग्राम अंडा के पास पहुंचे तभी सहिबा के देवर अरमान व कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देते हुए घर बापिस जाने को कहा जिसके कारण सहिबा घवरा गयी कि उसके साथ कोई घटना घटित न हो।जाये जिस पर सहिबा ने कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र दिए हुए उचित कार्यवाही की मांग की है।
