सूने मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों का सामान जला - Aaj Tak Media

सूने मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों का सामान जला

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय नगर में स्थित राम चबूतरा मोहल्ले में बंद पड़े सूने मकान में बीती रात को आग लगने की घटना हो गई। फलस्वरूप आग को चपेट में आकर मकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

उक्त अग्निकांड को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कल रात को आग लग गई थी। जब सुबह आस पड़ोस के लोगों ने काफी अधिक मात्रा में घर से धुआं निकलते देखा तो अंदर जाकर देखा तो आग लगी थी। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर लाखों रुपए कीमत का सामान जलकर खाक हो चुका था। इस सम्बन्ध में शाहिद पुत्र बाबू मंसूरी उम्र 23 वर्ष ने बताया कि हमारे बड़े भाई हामिद मंसूरी पुत्र बाबू मंसूरी उम्र 32 वर्ष का मकान है। जो बाहर दिल्ली में कुल्फी बेचने का काम करने गए हैं। उनके घर में रात को किसी अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे भारी नुकसान हुआ है। हामिद मंसूरी के मुताबिक इस घटना के बारे में डायल 112 पर सूचना दे दी गई है। बंद पड़े मकान के अंदर में रखे सामान में कूलर, फ्रिज, आठ बैटरी ई रिक्शा की, सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एलसीडी, वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन, बेड, अलमारी, श्रृंगारदनी आदि समान जलकर खाक हो गया है।

Leave a Reply