कोंच (जालौन) आम रास्ते में रस्सी बांधकर कपड़ा सुखाना शुरू कर दिया अब ऐसे में रहेगी कहां से निकले जब राहगीरों ने कपड़े हटाने के लिए कहा तो उन्हें दबंग द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी मिली।
मामला तहसील क्षेत्र के ग्राम मनोहरी का है जहां पर बृजेश कुशवाहा पुत्र हरि सिंह व मोहित पुत्र बृजेश आम रास्ते में रस्सी बांधकर कपड़े सुखाते हैं जिससे लोगों को निकालने में परेशानियां होती हैं जिस पर उक्त लोगों से रस्सी हटाने के लिए कहा गया तो उक्त लोगों ने दिनांक 6 मार्च 2026 को रात्रि करीब 8:00 बजे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली जिस पर ग्राम का ही निवासी राजू कुशवाहा पुत्र राम दास ने दिन शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी अधिकारी एक शिकायती पत्र देते हुए समस्या के समाधान की मांग की है।
