कोंच (जालौन) बिधुत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर धड़ाधड़ लगाए जा रहे हैं जिनसे उपभोक्ता परेशान दिख रहे हैं कभी तिलक नगर नरिया निवासी कभी भगत सिंह नगर और मोहल्ला गांधीनगर आदि मोहल्ले के लोग जी के जंजाल बने स्मार्ट मीटरों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन उपभोक्ताओं को कोई भी इंसाफ दिलाने के लिए आगे नहीं आया कहीं ऐसा ना हो कि यह स्थिति किसी दिन विस्फोटक रूप धारण न कर ले।
मोहल्ला गांधीनगर निवासियों ने दिन गुरुवार को उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया की विद्युत विभाग द्वारा जबरन हम लोगों के यहां स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं जिसमें कब लाइट आती है और कब कट जाती है पता ही नहीं चलता जबकि हम लोग 35 सो रुपए रिचार्ज कर चुके हैं लेकिन एक माग भी नहीं हुआ फिर से लाइट गुल हो गयी हम लोगों की लाइट बराबर 15 दिन में कट रही है मुहल्ले वासियों ने एस डी एम से पुराने मीटर लगवाए जाने की मांग करते हुए कहा कि हमारी कोई सुनने को तैयार नहीं है और हम।लोगों को स्मार्ट मीटर का हिसाब किताब समझ मे नहीं आ रहा है अगर हम लोगों को स्मार्ट मीटर का समझाया जाए क्योंकि हम लोगों के सामने रोजी रोटी का हिसाब खड़ा हो गया है बिधुत उपभोक्ताओं ने कम्पनी के ठेकेदार के बिरुद्ध भी कार्यवाही किये जाने की मांग एस डी एम से की इस दौरान राजकुमार खरे लीला अनुराधा राजेश्वरी पार्वती प्रेमवती अनीता किरण देवी सहित तमाम मोहल्ले वासी मौजूद रहे।
