Loading market...

टार फटने से अनियंत्रित कार ट्रैक्टर में घुसी, एक घायल

कोंच (जालौन) कोंच महेशपुरा मार्ग पर चार पहिया ईको कार का टायर फट गया जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्राली में घुस गई जिससे कार सबार एक युवक घायल हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैलिया थाना अन्तर्गत कोंच महेशपुरा मार्ग पर ग्राम चमउरुआ के पास रविवार रात को एक ईको कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित हो गई तभी सड़क किनारे खड़ी टैक्टर की ट्राली के पीछे घुस गई जिससे कार में सबार मोहित गम्भीररूप घायल हो गया राहगीरों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply