कोंच (जालौन) मुहल्ला आजाद नगर निवासिनी रुखसार पुत्री लल्लू खां पत्नी नसीम ने दिन शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि दिनांक 24 नबम्बर 2019 को लोहागढ़ समथर निबासी नसीम पुत्र नसीर के साथ मेरा निकाह हुआ था लेकिन मिले दान दहेज से पति व ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और 1 लाख रुपये नगद व मोटर साइकिल अतिरिक्त दहेज के रूप में मांगने लगे जिस पर मुझे दो दो दिन भूखा प्यासा रखा गया प्रताड़ना सहने के दौरान मेरे तीन संतानें भी हुईं घटना दिनांक 28 फरबरी 2026 की है जब मैने तबियत खराब होने पर दबा दिलाये जाने की बात कही तो पति ससुर सास जुलेखा ननद मोटो ने मुझे बेरहमी से पीटा और कार में जबरन बैठाकर दोहरा चौराहा कैलिया रोड पर फेंक दिया वहां पर मौजूद लोगों ने मुझे बचाया तो उक्त लोग धमकी देते हुए भाग गए इसके बाद मेरे मायके बाले मुझे अस्पताल ले गए और अस्पताल से छुट्टी होने पर रिपोर्ट लिखाने आये रुखसार ने प्रभारी अधिकारी से बताया कि दिनांक 6 मार्च 2026 को कोतवाली में शिकायत की थी लेकिन कार्यवाही न करते हुए बेइज्जत करके भगा दिया रुखसार ने प्रभारी अधिकारी रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
