Loading market...

जिला पंचायत सदस्य ने जनसंम्पर्क कर चौपालों में सपा की नीतियां बताकर ग्रामीणों को रिझाया

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य निर्दोष यादव ने सपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए अभियान चलाया है।

उन्होंने क्षेत्र के गांव-गांव जाकर चौपालों और जन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया।

जनसंपर्क के दौरान निर्दोष यादव ने कालपी के विभिन्न गांवों बरही ,तिहरी, लमसर आदि का दौरा कर क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी स्थानीय समस्याओं, मूलभूत जरूरतों, विकास से जुड़े सुझावों और अपेक्षाओं को ध्यानपूर्वक सुना।जनता को संवाद करते हुए जिला पंचायत सदस्य निर्दोष यादव ने अपील की कि 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही उत्तर प्रदेश में विकास, समृद्धि, सामाजिक न्याय और जनकल्याण का नया दौर स्थापित हो सकता है। उन्होंने बताया कि जनता का स्नेह, अटूट विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं कालपी विधानसभा के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के लिए निरंतर समर्पित रहूँगा।

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

 

फोटो – चौपाल में ग्रामीणों को सपा की नीतियां बताते जिपं सदस्य

Leave a Reply