महिला मण्डल ने गंदगी से परेशान होकर समाधान अधिकारी को सौंपा पत्र - Aaj Tak Media

महिला मण्डल ने गंदगी से परेशान होकर समाधान अधिकारी को सौंपा पत्र

 

कोंच (जालौन) नगर पालिका परिषद के नजदीक मुहल्ला पटेल नगर स्थित पार्क में महिला योग शिविर की कार्यशाला प्रातः 6 बजे से लगती है लेकिन पार्क में गंदगी के कारण इतनी बदबू फैलती है कि योग करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही साथ महिलाएं योगा हेतु बिछाने के लिए मैट लेकर आतीं हैं जिन्हें रखने के लिए महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिस पर दिन शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पत्र देते हुए व्याप्त गंदगी की साफ सफाई कराने के साथ साथ मैट के रखे जाने के लिए पार्क में बने कमरे की चाबी अस्थायी रूप से दिलाये जाने की बात महिला मंडल ने की इस दौरान गहोई महिला मंडल अध्यक्ष पतंजलि रजनी अर्चना लोहिया गीता गुप्ता मीना अग्रवाल किरण अग्रवाल डॉ बिनोद कुमारी गुप्ता सहित महिला मंडल की पदाधिकारी मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply