ओलावृष्टि से आहत किसानों ने एस डी एम से की मुआवजे की मांग - Aaj Tak Media

ओलावृष्टि से आहत किसानों ने एस डी एम से की मुआवजे की मांग

 

कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम पड़री निवासियों ने दिन सोमवार को उपजिलाधिकारी को संबोधित विज्ञापन देते हुए बताया कि मौजा पड़री मैं गेहूं प्याज और मूंग की फसल अच्छी हालत में थी लेकिन दिनांक 5 अप्रैल 2026 को हुई ओलावृष्टि हुआ बारिश से फसलें पूरी तरह से कट कर बर्बाद हो गई हैं जिससे हम किसानों पर भारी आर्थिक चोट हुई है अगर दैवीय आपदा राहत कोश व फसल बीमा से आर्थिक सहायता नहीं दिलाई जाती है तो हम किसानों के सामने जीबन यापन का संकट सामने खड़ा हो जाएगा ग्राम पड़री निबासी किसानों ने एस डी एम से दैवीय आपदा राहत कोश से मुआवजा व फसल का बीमा दिलाये जाने की मांग की है इस दौरान हरगोविंद सिंह अरुण कुमार विजय सिंह महेंद्र सिंह राज नारायण निरंजन विजय कुमारी गणेश प्रसाद माया देवी देवेंद्र सिंह सुषमा देवी प्रमोद कुमार मंगल सिंह विजेंद्र सिंह सहित तमाम किसान भाई मौजूद रहे।

 

Leave a Reply