कोंच (जालौन) विकासखंड कोच के ग्राम पंचायत अमीटा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में दिन सोमवार को वार्षिकोत्सव परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृति परीक्षा वर्ष 2025-26 में चयनित छात्र एवं छात्राओं का सम्मान समारोह खण्ड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार राजपूत की अध्यक्षता एवं ग्राम प्रधान कमलेश कुशबाहा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया कार्यक्रम में सर्व प्रथम अतिथियों ने माँ सरस्वती का पूजन कर उन्हें नमन किया इसके उपरांत बच्चों द्वारा संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए वहीं अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि ने सफल हुए छात्रों को पुरुस्कार एवं परीक्षा फल वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें अगली कक्षा में पढ़ने के लिए निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराईं वहीं राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृति परीक्षा में चयनित रेंक दो पर सौम्या रेंक चार पर चाहत रेंक 14 पर गौरी कौशल रैंक 28 पर पायल रैंक 31 पर रुचि रैंक 41 पर दीपक को पुरुकृत किया गया जिन्हें सरकार द्वारा चार वर्ष तक लगातार 12 हजार रुपया प्रति वर्ष छात्रवृति के रूप में दी जाएगी इन अवसर पर विद्यालय के प्रधान अध्यापक विनोद कुमार गुप्ता सहायक अध्यापक सुरेंद्र सिंह विनय कुमार रामकरण मेघना सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
