Loading market...

स्वराज ट्रैक्टर मेगा सर्विस कैम्प का हुआ आयोजन

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कदौरा जालौन

 

कदौरा/जालौन आधुनिक दौर में सही तकनीक का प्रयोग कर किसान न केवल समय और मेहनत बचा सकते हैं, बल्कि खेती की लागत में भी भारी कटौती कर सकते हैं स्थानीय यसोदा गेस्ट हाउस में आयोजित किसान जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्वराज ट्रैक्टर के विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि प्रणाली अपनाने और डीजल की खपत घटाने के व्यावहारिक गुरुमंत्र दिए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जोनल मैनेजर (कस्टमर केयर) मनीष पांडे ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि खेती-किसानी के दौरान छोटी-छोटी मगर महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखकर समय और डीजल के साथ-साथ आर्थिक बचत भी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों का सही रख-रखाव, सही गियर का चुनाव तथा आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ईंधन की खपत को काफी हद तक कम करता है, जिससे किसानों की शुद्ध आय में इजाफा होता है। इस दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने की तकनीकों से रूबरू कराया,कार्यक्रम का संचालन लव गुप्ता द्वारा किया गया,इस अवसर पर जोनल मैनेजर मनीष पांडे, राज शर्मा, सतेन्द्र सिंह, विजय गुप्ता , सौरभ झा, जितेन्द्र मिश्रा श्री बाला जी ट्रैक्टर एजेंसी कदौरा,रोशन गुप्ता,जावन्त सिंह, तथा कार्यक्रम में कृषि एवं ट्रैक्टर उपकरण क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

 

फ़ोटो परिचय

सीन 1 कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि,व मौजूद किसान

Leave a Reply