3 अलग-अलग स्थानों में लगी आग को दमकल कर्मियों ने बुझाया

 

कालपी/जालौन गर्मी का मौसम शुरू होते ही अग्निकांड की घटनाओं में बढ़ोतरी होने लगी है। तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में आग लगने की घटनाएं हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग में नियंत्रण किया है।

अग्निशमन केन्द्र कालपी के सूत्रों के मुताबिक थाना कदौरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महमूद नगर में बोले पुत्र छोटे के खेतों में अज्ञात कारणों के चलते में आग लगने से गेहूं की कटी फसल में आग सुलगने लगी देखते देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों के द्वारा खेतों मैं लगी आग को बुझाया गया। इसी तरह बीती शाम को ग्राम मगरौल में स्टार्ट सर्किट से मैया दिन पुत्र कामता के घर में आग लग गई।आग की चपेट में आने से घर में रखा हजारो रुपए का गैलेक्सी का सामान तथा बंद बजे का मटेरियल जलकर खाक हो गया। इसके पहले ग्राम पिपरौंधा में देवी सिंह के खेतों में हार्वेस्टर की कटाई से गेहूं की फसल की पराली में आग लग गई।आग बुझाने में अग्निशमन केंद्र कालपी के प्रभारी विनोद कुमार नायक , फायर मैन मानवेंद्र सिंह, शिवकुमार, अरविन्द सिंह , सुधीर कुमार सहभागिता की।

 

फोटो – आग को बुझाने में जुटे कर्मचारी

Leave a Reply