कालपी/जालौन स्थानीय नगर के मोहल्ला मिर्जामंडी में महिला के साथ मारपीट करने पर दो महिलाओं समेत 3 लोगों के साथ मारपीट करने के मामले में प्रार्थिनी के द्वारा कोतवाली कालपी में अभियोग दर्ज कराया गया है। महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी के द्वारा विवेचना की जा रही है।
उक्त प्रकरण को लेकर पीड़ित महिला आरती देवी पत्नी अरविंद प्रणामि निवासी मोहल्ला मिर्जा मंडी कालपी ने अभियोग दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थनी अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है। प्रार्थीनी के पति काम के वास्ते बाहर रहते है। प्रार्थनी ने आरोप लगाते हुए बताया कि दिनांक 05.04.2026 दिन रविवार समय लगभग दोपहर 2:00 बजे पास के पड़ोसी संजय से दरवाजे से पानी गिरने को लेकर बातचीत व बहस हो रही थी तभी संजय और पड़ोस में रहने वाले आरोपी बउआ तथा उसकी दो बहिनों के द्वारा प्रार्थीनी को गाली गलौज करने लगे व मारपीट कर दी। तथा कपड़े भी फाड़ दिए। और उसके भाई ने प्रार्थीनी का हाथ पकड़कर बदसलूकी करने की कोशिश की आरोप लगाया है कि तीनों भाई बहन अपराधी किस्म के लोग है। ये लोग कभी भी प्रार्थीनी को अकेला पाकर प्रार्थीनी के साथ अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते है। पीड़ित महिला ने कार्यवाही करने की मांग की है।
