कोंच (जालौन) नगर में डॉ अंबेडकर जयंती के अवसर पर तहसील स्थित भारत माता मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सेवा विभाग सेवा भारती के तत्वाधान में किया गया इस शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देना रहा आयोजित
शिविर में सामयदायिक स्वास्थ्य के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों में डॉ. राजीव शर्मा के नेतृत्व में फार्मासिस्ट सुधांशु गुप्ता हिमांशु अमर सिंह रागिनी पटेल और ऋतिक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया इस दौरान मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया और निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
शिविर में कुल 105 मरीजों का पंजीकरण कर उनका उपचार किया गया जिसमें स्थानीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और निशुल्क परामर्श एवं दवाइयां प्राप्त कर सुविधा का लाभ उठाया इस दौरान पूरन लाल विपिन निरंजन अनुज सिंह सुरेन्द्र सिंह सुशील दुरवार पवन झा कुलदीप अनिल कपूर और चतुर्भुज सहित अन्य स्वयंसेवकों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया
इस प्रकार के सामाजिक आयोजन न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं बल्कि समाज में सेवा सहयोग और समर्पण की भावना को भी सशक्त करते हैं।
