Loading market...

कोंच को मिली नई उपजिलाधिकारी,अनीता देवी ने संभाला पदभार

 

पीड़ित को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता – अनीता

 

कोंच (जालौन) भदोही से जालौन रही न्यायिक एसडीएम अनीता देवी ने कोंच एसडीएम का पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि वह 2022 बैच की अधिकारी हैं उनका मूल निवास बनारस है पीड़ित को न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी और जिन लोगों ने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रखा है सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराना एवं सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पात्रों को मिले यही मेरा उद्देश्य है उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में परती की भूमि पर अवैध रूप से जिन लोगों ने कब्जा कर रखा है ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा अभी मैं कोच में पहली बार आई हूं यहां की भौगोलिक स्थिति से भली भांति वाकिफ होकर काम करूंगी और सरकारी योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वय करते हुए ज्यादा से ज्यादा पत्रों को लाभ देने का काम करूंगी उन्होंने कहा पीड़ित निसंकोच अपनी बात सीधा आकर मुझे बताएं उसकी समस्या का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा

Leave a Reply