कालपी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महर्षि वेदव्यास किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री को दिया जाएगा ज्ञापन 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन धार्मिक नगरी कालपी में रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महर्षि वेदव्यास के नाम किए जाने को लेकर स्थानीय नगर कालपी के अधिवक्ता देवेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन दिया जाएगा।

उक्त मामले को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ता देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने एसडीएम विनय कुमार मौर्य को मांगपत्र सौंपते हुए अवगत कराया है कि कालिंद्री मैया के पावन तट पर स्थित कालपी नगरी विश्व साहित्य के रचयिता महाभारत 18 पुराणों एवं उपनिषदों के प्रणेता महर्षि वेदव्यास जी की जन्मस्थली है। यह स्थान हमारी संस्कृति विरासत का प्रतीक एवं सनातन धर्म का प्रमुख तीर्थ क्षेत्र है। इसी क्रम करते कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्प वध हैं। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने अनेक तीर्थ स्थान को नई पहचान दी है। इसी क्रम में हम तीर्थ यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग है कि कालपी की वैश्विक पहचान महर्षि वेदव्यास की जन्म भूमि के रूप में स्थापित हो। कालपी की सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण रखना नई पीढ़ी को गौरव से अवगत कराने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कालपी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महर्षि वेदव्यास रेलवे स्टेशन कालपी किए जाने की मांग की है। एसडीएम को मांगपत्र सौंपने वालों में राकेश द्विवेदी एडवोकेट सहित कई लोग शामिल रहे।

 

फोटो – एसडीएम को मांग पत्र सौंपते अधिवक्ता

Leave a Reply