कदौरा/जालौन ज्ञान के प्रतीक डॉ भीमराव अंबेडकर बाबा साहब का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर मोहल्ला सिद्धार्थ नगर से शुरू होकर मैन बस स्टैंड, बाजार रोड,सब्जी मंडी होते हुये गाजे बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई,जो अम्बेडकर पार्क पहुँचकर सम्पन्न हुई,इस दौरान सैकड़ो की संख्या लोग मौजूद रहे
गौरतलब है कि मंगलवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी ही हर्षउल्लास के साथ मनाई गई जिसमें विशाल शोभायात्रा के साथ साथ कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया एवं हाजी अनीस खान,शिक्षक ज़ुबैर हाशमी,अर्पण दिर्वेदी द्वारा महिंदा एजेंसी के सामने स्टॉल लगाकर जलपान की इत्तम व्यवस्था की गई एवं ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी देवी,प्रतिनिधि उपेंद्र गौतम द्वारा हर आने जाने वाले लोगो को भोजन वितरण कराया गया
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ओपेन्द्र गौतम,नगर पंचयात अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि शिवहरे,इरफान अली,मो जियाउद्दीन,अफजाल अहमद,आदि द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण, पुष्पांजलि,एवं कैंडिल जलाकर श्रधांजलि अर्पित की
इस दौरान ओपेन्द्र गौतम ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि इतने बड़े संविधान के निर्माता की जयंती मनाना हमारे देश को गौरवान्वित करता है कार्यक्रम में विवेक सिद्धार्थ,गंभीर गौतम,संजय गौतम,राजवीर विश्वकर्मा,अरविन्द्र,प्रवीण,जितेंद्र,शरीफ खान,बलदाऊ,आदि मौजूद रहे
