15 किलो नाजायज गांजा समेत युवक गिरफ्तार - Aaj Tak Media

15 किलो नाजायज गांजा समेत युवक गिरफ्तार

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय कोतवाली कालपी की पुलिस टीम के द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 15 किलो अवैध गांजा बरामद कर चालान कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दिनांक 02.06.2026 को पुलिस टीम समय करीब रात्रि 10 बजे उप निरीक्षक विपिन कुमार, सिपाही रंजीत कुमार, राहुल कुमार, निखिल कुमार क्षेत्र में शांति व्यवस्था व चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना मिली कि एक व्यक्ति झोले में गांजा लिए हुए उसरगांव रेलवे स्टेशन से झांसी कानपुर नेशनल हाईवे में रोड की ओर आ रहा है। पुलिस टीम ने मुखबिर को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचे। पुलिस टीम बताए गए स्थान झांसी कानपुर नेशनल हाईवे से उसरगांव रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर मुड़कर करीब 150 मी स्टेशन पहुंचे। पुलिस टीम सामने से आ रहे व्यक्ति के पास पहुंची तो अचानक पुलिस टीम को आता देख व्यक्ति डर गया। पुलिस टीम ने उस व्यक्ति को रुकने के लिए कहा झाड़ियां की ओर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेर कर आरोपी मोहित गुप्ता पुत्र नारायण दास गुप्ता निवासी मोहल्ला बदनपुर थाना औरैया को पकड़ लिया। झोले के बारे में जब पूछा तो बताने से कतरने लगा झोले को लेकर देखा तो उसमें 15 किलो 510 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 8/20 एंडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply