Loading market...

सर्व जन हिताय पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी (जालौन) मंगलवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सर्व जन हिताय पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कालपी विनय कुमार मौर्य को 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की गई।

तहसील कालपी परिसर में एकत्रित कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे सर्व जन हिताय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद ने उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया है कि फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता के कारण खाद खरीदने में किसानों को हो रही परेशानी का हवाला देते हुए इसकी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की गई। ज्ञापन में खाद, बीज व कीटनाशकों की कथित नकली बिक्री पर तत्काल रोक लगाने तथा इस वर्ष भारी नुकसान झेल रहे आलू किसानों को राहत देने के लिए प्रति पैकेट 500 रुपये अनुदान दिए जाने की मांग की गई। सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया कि इन विद्यालयों में गरीब, मजदूर और किसान परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं, ऐसे में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना बेहद जरूरी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता की।

 

फोटो – एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता

Leave a Reply