विद्युत अधीक्षक अभियंता ने आपात मीटिंग बुलाकर कसे अधीनस्थों के पेच - Aaj Tak Media

विद्युत अधीक्षक अभियंता ने आपात मीटिंग बुलाकर कसे अधीनस्थों के पेच

 

उरई (जालौन) आज दिनांक 3 मई को विधुत भवन में अधीक्षक अभियंता योगेंद्र सिंह ने बिभाग की आपात मीटिंग बुलाई जिसमे जिले के सभी एस डी ओ एवं जूनियर इंजीनियर उपस्थित रहे मीटिंग बुलाने का उद्देश्य पिछले दिनों आये तूफान से भीषण तवाही हुई थी जिससे बिजली बिभाग को अत्यधिक नुकसान हुआ था जिले में करीब 6 हज़ार बिजली के खम्बे टूट गये थे कई ट्रांफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे जिन्हे पुनः सप्लाई चालू कराने में बिभाग युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है 10 ठेकेदार मजदूरों को लेकर काम में लगे हुये है लेकिन अभी भी कुछ गांव ऐसे है जिनकी सप्लाई चालू नहीं हो पायी है

योगेंद्र सिंह ने सभी को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि जल्द से जल्द बिधुत सप्लाई चालू कराना सुनिश्चित करें

उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि थोड़ा सहयोग एवं धैर्य बनाये रहे यह एक प्राकिर्तिक आपदा थी जिसमे बिभाग दिन रात लगा हुआ है और अतिशीघ्र सप्लाई चालू कराने की कोशिश कर रहे है

Leave a Reply