अमित गुप्ता
उरई जालौन
उरई (जालौन) जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा संयुक्त रूप से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा (TGT)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता तथा कंट्रोल रूम की निगरानी प्रणाली का विस्तार से जायजा लिया। इस दौरान परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों के लिए शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था तुरंत दूर की जाए।
निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कंट्रोल रूम से परीक्षा की सतत मॉनिटरिंग की स्थिति की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन एवं सफलता पूर्वक संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
