कोंच (जालौन) नगर पालिका परिषद के पंजीकृत ठेकेदार ने नगर पालिका परिषद के आदेश पर कार्य पूर्ण करा दिए लेकिन पी डब्ल्यू डी सत्यापन एवं ए डी एम के आदेश के बाबजूद भी पालिका द्वारा भुगतान नहीं किया गया जिस पर दिन शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पंजीकृत ठेकेदार जीतेन्द्र कुमार ने प्रभारी अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मैने कराए गए कार्यों के भुगतान हेतु दिनांक 2 अप्रैल 2025 9 मई 2025 से 23 फरबरी 2025 के मध्य कई प्रार्थना पत्र 14 कार्यों में भुगताने हेतु दिए लेकिन आज तक भुगतान नहीं किया गया भुगतान न होने की स्थिति में ठेकेदार ने विवश होकर उच्च अधिकारोयों सहित न्यायालय की शरण में जाने की बात कही है।
