कोंच (नदीगांव) थाना नदीगांव के ग्राम पंचायत गिदवासा के ग्राम भकरोल में उस समय हड़कम्प मच गया जब खेत के पास सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव लोगों के द्वारा देखा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन शनिवार को ग्राम भकरोल निबासी राज कुमार बंशकार पुत्र बालादीन का शव खेत किनारे मिला जिसके मुंह से झाग निकल रहा था जैसे ही परिवारीजनों ने शव को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही थाना नदीगांव प्रभारी राज कुमार और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई और उच्च अधिकारियों को सूचना दी वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किये और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोष्ट मार्टम के लिए भिजबाया वहीं सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी घटना स्थल पर पहुंच गए और बारीकी से निरीक्षण करते हुए निष्पक्ष एवं गहन जांच के आदेश दिए वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोष्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना पर प्रभावी कदम उठाया जाएगा वहीं बताया जा रहा है कि दिन सोमवार को मृतक की पत्नी सुमन ने तहरीर देते हुए राम प्रकाश कुंअर पाल सौरभ और लल्लू पाल पर आशंका जाहिर करते हुए हत्या व एस सी एस टी एक्ट में मुकद्दमा दर्ज कराया है वहीं मृतक राज कुमार के परिवार में तीन पुत्रियां एक पुत्र व पत्नी है जिनका इस घटना से रो रोकर बुरा हाल है।
