कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासिनी ने दिन गुरुबार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 29 अप्रैल 2026 समय करीब रात्रि 12 बजे की है जब मेरी नावालिग पुत्री आंगन में सो रही थी तभी कलू पुत्र राकेश जोशी आंगन में कूंदकर आया और मेरी नावालिग पुत्री के साथ लेट गया और गलत हरकतें करने लगा जिस पर पुत्री जग गयी और उसने आवाज लगायी तब उक्त को हम लोगों ने पकड़ लिया तथा डायल 112 पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस के हबाले कर दिया पुलिस के कहने पर रात्रि में ही कोतवाली आ रही थी तभी उक्त का बड़ा भाई सोनू गांव के बाहर आ गया और रिपोर्ट न करने की धमकी देते हुए रास्ता रोक किया तभी पीछे से मेरे परिवारीजनों के आ जाने पर उक्त जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया पीड़िता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
