राज्य मंत्री ने मेधावियों को किया सम्मानित - Aaj Tak Media

राज्य मंत्री ने मेधावियों को किया सम्मानित

 

अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन

 

एट (जालौन) कस्बा एट स्थित एस.एम.आई. पब्लिक स्कूल द्वारा शुक्रवार को मुखिया गार्डन में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को उनके वार्षिक परीक्षा परिणाम सौंपे गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष डॉ. हरगोविन्द कुशवाहा रहे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम का शुभारंभ लगभग 11:30 बजे हुआ और विभिन्न सांस्कृतिक एवं सम्मान कार्यक्रमों के साथ दोपहर बाद तक चलता रहा। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों, शिक्षकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।विद्यालय के संचालक जयकिशन जैकी, व्यवस्थापक संजय यादव एवं प्रधानाचार्य जयसिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों को सम्मान देना तथा अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

 

इस मौके पर मौजूद रहे एट थाना अध्यक्ष शिवशंकर सिंह और पुलिस स्टाफ इस अवसर पर समाजसेवी सुधीर कुमार दीक्षित (रज्जन जखोली), अनिल कुदारी, आशीष साईं, पार्षद सोनू निगम, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय पाल,राहुल पचौरी मीडिया स्टाफ सबलू तिवारी पत्रकार, लखन गुप्ता पत्रकार,के के श्रीवास्तव पत्रकार, जितेंद्र कुशवाहा पत्रकार, पुनीत महाराज पत्रकार, रामप्रताप शर्मा पत्रकार,अखिलेश कुमार पत्रकार,मानवेंद्र पत्रकार, कृष्णा सिंह कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं धीरेंद्र कुशवाहा, सुमित कुमार, आकाश कुमार सर,उषा मैडम, पुष्पा मैडम, उमा मैडम, अंजली मैडम, प्रियंका मैडम एवं अन्य स्टाफ सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह ने विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी बिखेर दी और मेधावियों के सम्मान ने पूरे वातावरण को गौरवमय बना दिया।

Leave a Reply