जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/ जालौन बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम जोल्हूपुर में एचआईवी एड्स की रोकथाम एवं बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला चिकित्सालय की काउंसलर अर्चना राठौर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को एचआईवी एवं एड्स से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
काउंसलर अर्चना राठौर ने ग्रामीणों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया। इसके बाद गांव के परिषदीय विद्यालय परिसर में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को एचआईवी एड्स से संबंधित जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य सुरेश उपाध्याय, रविंद्र सिंह, विवेक सिंह, अरविंद राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
फोटो— एचआईवी एड्स से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करतीं काउंसलर अर्चना राठौर
