आई टीआई संस्थान में पर्यावरण दिवस पर 27 प्रशिक्षणार्थियों को दिये प्रशस्ति पत्र  - Aaj Tak Media

आई टीआई संस्थान में पर्यावरण दिवस पर 27 प्रशिक्षणार्थियों को दिये प्रशस्ति पत्र 

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

कालपी/जालौन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालपी में प्रधानाचार्य श्रवण कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 27 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र सौंपे गये।

आरटीआई संस्थान के परिसर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में निबंध, प्रतियोगिता, शीर्षक, पर्यावरण एवं मानव जीवन विषय पर आयोजित की गई। जिसमें संस्थान के कुल 27 महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रशिक्षार्थियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में विभिन्न व्यवसायों के महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रशिक्षार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में अपने-अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र कुमार एवं अनुदेशकों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उद्देश्य एवं उसकी आवश्यकता पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। संस्थान के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार शुक्ला द्वारा भी विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में प्रेरणादायक संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस नहीं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हम सभी की एक सामूहिक नैतिक जिम्मेदारी भी है। प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हम सभी को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आवश्यक रोपड़ करने का प्रयास करना चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान परिसर में स्थानीय एवं पारंपरिक प्रजातियों के साथ-साथ कई फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भोला प्रसाद, मीरा यादव, संतोष भारती, रणजीत सिंह, सफीक खान, जितेंद्र कुमार, कल्याण सिंह, राहुल राजपूत, गौरव पांडे, शुभम सिंह, अमरेंद्र कुमार, नीतू एवं रेखा आदि अनुदेशकों का विशेष योगदान रहा।

 

फोटो – संस्थान में पर्यावरण दिवस मनाते शिक्षक व प्रशिक्षणार्थी

Leave a Reply