जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/जालौन बीते सप्ताह कानपुर नगर के काकादेव निवासी राहुल द्विवेदी द्वारा कालपी के यमुना पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पीड़ित लोगों पर लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना, रुपये के लिए दबाव बनाने धमकी देने के आरोप लगाते हुये मृतक की पत्नी ने कालपी थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पीड़ित वादिनी ने थाना पुलिस में अभियोग दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि राहुल द्विवेदी ई-रिक्शा से संबन्धित कारोबार करते थे। उनके कारोबार में उतार-चढ़ाव का फायदा उठाकर कुछ लोग उनसे रुपये देने का दबाव बना रहे थे। रुपये न देने पर घर पहुंचकर दबाव बनाने तथा धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। कथित प्रताड़ना के चलते राहुल पिछले करीब तीन वर्षों से मानसिक रूप से परेशान थे।
बताया गया कि 20 सितंबर की रात करीब एक बजे राहुल मोटरसाइकिल लेकर घर से निकले। इसके बाद उन्होंने परिवार के व्हाट्सऐप ग्रुप पर संदेश भेजा, जिसमें आत्महत्या करने की बात कहते हुए कथित तौर पर इसके लिए जिम्मेदार लोगों के नाम भी बताए। राहुल ने कालपी स्थित यमुना पुल पर मोटरसाइकिल खड़ी की और पुल से नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर परिजन कालपी पहुंचे और नदी में उनकी तलाश कराई गई, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की है।
