कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर में आटा चक्की का ताला तोड़कर अज्ञात चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम तीतरा खलीलपुर निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीती 16 अगस्त की रात वह रोज की तरह अपनी आटा चक्की बंद कर घर कर अपने घर चला जाता था उसके दूसरे दिन सुबह चक्की पहुंचने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो चक्की में रखा आटा, गेहूं, मोटर पार्ट्स सहित अन्य सामान गायब था पीड़ित ने चोरी की घटना में करीब नौ बोरी आटा, तीन बोरी गेहूं और अन्य सामान चोरी हुआ है उसने गांव के कुछ लोगों पर चोरी की घटना में संलिप्त होने का संदेह जताते हुए बताया कि पूर्व में भी उसे धमकी दी गई थी उसने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है प्रभारी निरीक्षक निगवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
