सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयीं 28 शिकायतें मौके पर 7 का निस्तारण - Aaj Tak Media

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयीं 28 शिकायतें मौके पर 7 का निस्तारण

 

कोंच (जालौन) दिन शनिवार को तहसील सभागार में न्यायिक उपजिलाधिकारी/प्रभारी तहसीलदार बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिबस का आयोजन किया गया जिसमें 28 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं से सम्बंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे जिस पर अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना और निस्तारण के लिए संबंधित बिभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि आई हुई शिकायतों का समय बद्ध एवं गुणबत्ता पूर्वक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें एस डी एम ने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में सम्बंधित लोगों को मौके पर बुलाकर पारदर्शी तरीके से समस्या का निस्तारण करें जिससे दुबारा फरियादी उक्त समस्या को लेकर न आये वहीं आयी हुई शिकायतों में से मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दास्त नही होगी और अगर मांनीटरिंग के दौरान कोई भी कमी पायी जाती है तो सम्बंधित बिभाग के अधिकारी के बिरुद्ध सख्त कार्यबाही की जाएगी इस अवसर पर नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह सी ओ परमेश्वर प्रसाद सिंह उपखण्ड अधिकारी बिधुत धर्मेंद्र कुमार पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी नगर बाल विकास से भारती सीमा निरंजन नलकूप से मनोज कुमार सिंचाई विभाग से दीपक चौहान नगर शिक्षा विभाग से राहुल शर्मा पालिका से शिवम ताम्रकार कोतवाली कोंच से अशोक कुमार कैलिया से एस ओ अवनीश कुमार रेढर से ओम सिंह नदीगांव से श्याम बिहारी थाना एट से शिव शंकर कोटरा से राम विलास सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply