कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम देवगांव निवासी घनश्याम पुत्र वृंदावन में दिन शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मैंने ग्राम के ही निवासी लक्ष्मी नारायण पुत्र संतराम की गाड़ी टाटा 407 डी जे से सजी हुई पूर्ण सामान सहित कीमत करीब 12 लाख रुपया माह नबम्बर 2020 में अपने दामाद राम किशुन पुत्र रमेश निबासी ग्राम मलक पहाड़ी थाना गोरा घाट जिला दतिया से 10 हजार रुपये प्रति माह भाड़े पर अपनी गारंटी पर दिलाई थी उक्त लक्ष्मी नारायण दिसम्बर 2022 तक किराया अदा करता रहा इसके बाद टाल मटोल करते हुए दिनांक 21 मार्च 2024 को धोखाधड़ी करके अम्बिका प्रसाद पुत्र सीताराम निवासी ग्राम को विक्रय कर दी और उल्टा मेरे ऊपर झूठा मुकद्दमा दायर कर दिया कि मैं गाड़ी के कागज अपने दामाद से ट्रांसफर नहीं करवा रहा हूँ घनश्याम ने प्रभारी अधिकारी से धोखाधड़ी करने बाले लक्ष्मी नारायण के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है।
