Loading market...

कैबिनेट मंत्री ने मां बनखंडी धाम में दर्शन कर लिया आशीर्वाद

 

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/ जालौन शुक्रवार को प्रदेश के खाध,रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय का धर्म नगरी कालपी में जगह जगह स्वागत किया गया।नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव की अगवाई में कार्यकर्ताओं, सभासदों के द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

 

उल्लेखनीय हो कि काबीना मंत्री मनोज पाण्डेय एक कार्यक्रम में शामिल कानपुर से उरई जा रहे थे। नगर के मोहल्ला आलमपुर राजमार्ग में पहुंचे तो पहले से ही मौजूद कार्यकर्ताओं ने गगन भेदी नारों के साथ फूल माला पहना कर का गगनभेदी नारे लगा कर स्वागत किया। क्षेत्रीय ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये सक्रिय भूमिका निभाने में अग्रणी भूमिका निभाये। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय,संजीव उपाध्याय, सुदामा दीक्षित,सहकारी बैंक के अध्यक्ष विशाल सिंह सेंगर,अमरदीप पांडेय, रविंद्र कोरी, राकेश कुमार,दिग्विजय सिंह,,धर्मेंद्र सिंह पाल सभासद, अरविंद राठौर समेत कार्यकर्ता, सभासद तथा समर्थक मौजूद रहे।

यमुना ब्रिज दुर्गा मन्दिर चौराहा और आलमपुर में शैलेंद्र सिंह (काका ठाकुर)के आवास पर काबीना मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय अपने निर्धारित समय से लगभग तीन घंटा विलम्ब से पहुंचे मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय का द शैलेंद्र सिंह उर्फ काका ठाकुर के आवास पर क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय नगर पालिकाध्यक्ष अरबिंद सिंह यादव वरिष्ठ नेता सुदामा दीक्षित विशाल सिंह सेंगर मनोनीत सभासद कन्हैया मिश्रा अमर दीप पाण्डेय संदीप ठाकुर प्रधान प्रतिनिधि सरसेला करन सिंह बजरंग से दीपक शर्मा हर्ष विश्नोई नीलाभ शुक्ला सहित भारी संख्या में मौजूद रहे। शैलेंद्र सिंह काका ठाकुर की माता जी ने मंत्री महोदय का तिलक कर शुभाशीर्वाद दिया। इसके बाद बुन्देलखण्ड की आराध्य मां वनखण्डी देवी मन्दिर पहुंचा जहां मंत्री ने मां बनखंडी देवी के दर्शन किए। संत आश्रम में पहुंचकर गुरुदेव संत जमुनादास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

फोटो – काबीना मंत्री का स्वागत तथा धर्म स्थल में आशीर्वाद प्राप्त करते

Leave a Reply