डीएम ने बिजली विभाग की विजिलेंस टीम को 4 किलो वाट तक कनेक्शन धारकों के यहां छापा न मारने के दिए कड़े निर्देश - Aaj Tak Media

डीएम ने बिजली विभाग की विजिलेंस टीम को 4 किलो वाट तक कनेक्शन धारकों के यहां छापा न मारने के दिए कड़े निर्देश

 

उरई (जालौन) जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने इस भीषण गर्मी में गरीब और मध्यम वर्ग के बिजली विभाग के कनेक्शन धारकों को बड़ी राहत दी हैl उन्होंने उनसे मिलने गए बिजली विभाग के विजिलेंस टीम के जय और सब इंस्पेक्टर को बड़ी ही नाराजगी भरे स्वर में डांटते हुए कहा कि क्या आप लोगों की बहुत शिकायतें मिल रही हैं की गरीब मध्यम वर्ग के कनेक्शन धारकों को आप छापे डालकर परेशान कर रहे हो l इसलिए आप लोग बिना मुझसे परमिशन लिए छापे के लिए नहीं जाएंगे और एक से लेकर 4 किलो वाट तक किसी भी कनेक्शन धारक के यहां आप छापा मारने नहीं जाएंगे और अगर जाएंगे बिना मेरी परमिशन के तो आप लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी थाने मेंl डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि विजिलेंस की टीम 4 किलो वाट से ऊपर के कनेक्शन धारकों के यहां मेरी परमिशन लेकर छापे मारने जा सकती है l डीएमके इस कड़े निर्देश से जालौन जिले के हजारों गरीब एक किलो वाट से लेकर 4 किलो वाट तक के मध्यम वर्ग के कनेक्शन धारकों को भारी राहत मिल गई हैl

 

 

फोटो परिचय -जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय

Leave a Reply