कोंच (जालौन ) कोंच-उरई मार्ग स्थित नगर के मलंगा पुल पर वर्षों से टूटी पड़ी रेलिंग लोगों के लिए खतरा बनी हुई है गुरुवार को पुल से गुजर रहा दूध से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति आसिफ घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ई-रिक्शा चालक नगर की दुकानों पर दूध वितरण के लिए निकला था इसी दौरान मलंगा पुल पर रिक्सा अनियंत्रित हो गया और टूटी पड़ी रेलिंग के पास ई-रिक्शा नीचे की और दूसरी सड़क पर जाकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में रखा दूध के पैकेट सड़क पर फैल गये और चालक आसिफ निबासी भगतसिंह नगर समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया स्थानीय लोगों का कहना है कि मलंगा पुल की रेलिंग लंबे समय से टूटी पड़ी है। इसके चलते यहां आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई बार इस समस्या की ओर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक रेलिंग की मरम्मत नहीं कराई गई है पुल पर लगातार हादसों की आशंका के बावजूद जिम्मेदार विभाग की उदासीनता लोगों की चिंता बढ़ा रही है। स्थानीय लोगों ने पुल की रेलिंग की जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग की है
