Loading market...

पुलिस ने अवैध छुरी के साथ एक युवक को गिरफ्तार

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय नगर के अंतर्गत मोहल्ला आलमपुर में स्थित मां वनखंडी देवी मंदिर के समीप पुलिस टीम ने गश्त तथा चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध छुरी के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में चालान किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिनांक 11 -11- 2026 को समय करीब साढ़े सात बजे उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र कांस्टेबल राकेश कुमार व कांस्टेबल अवनीश कुमार के साथ थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था की ड्यूटी पर टरननगंज चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने आकर सूचना दी कि मां वनखंडी देवी मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध छुरी लिए हुए घूम रहा है तथा जल्दी की जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है।मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान आलमपुर में देवेंद्र की कागज की फैक्ट्री के पास दबिश दी। पुलिस ने छुपते-छिपाते हुए रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी रवि कुमार उर्फ कल्लू निवासी मोहल्ला टरननगंज, नुवाइस ग्राउंड के पास, कस्बा कालपी को पकड़ लिया।जामा तलाशी के दौरान आरोपी रवि कुमार की जींस पेंट के दाहिने तरफ खोंसी हुई एक अवैध लोहे की छुरी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply