Loading market...

सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, आभूषण नगदी लेकर फरार

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय मोहल्ला मिर्ज़ामंडी में अज्ञात चोरों के द्वारा बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात तथा नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया और मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई है। टरनंनगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र ने मौके का जायजा लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला मिर्जा मंडी निवासी महिला नफीसा पुत्री मरियम हाल निवासी आगरा गई थी।उसका मकान मिर्जा मंडी कालपी कस्बे में स्थित है। पीड़ित प्रार्थिनी ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि 7/ 8 नवंबर 2026 की रात में अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़ दिया। चोर मकान के अंदर घुसकर कीमती सामान चुराकर ले गए। सुबह जब पड़ोसियों या अन्य माध्यमों से मकान में चोरी होने की सूचना मिली, तब पीड़िता मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।

शिकायत के मुताबिक चोर सोने ,चांदी के जेवर तथा नगदी चुरा ले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र ने पुलिस टीम के साथ मौके का जायजा लिया है।

 

फोटो – मौके का जायजा लेते सब इंस्पेक्टर

Leave a Reply