कोंच (जालौन) सीएचसी पर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए रविवार की रात मुख्य चिकित्साधिकारी अचानक पहुच गये उन्होंने अस्पताल की रात्रिकालीन ब्यबस्था देखी अस्पताल में भर्ती दो महिला मरीजों से बात भी की।
सीएमओ डॉ० हरिनन्दन प्रसाद रविवार रात 8 बजे नगर स्थित सीएचसी पर पहुँचे उन्होंने अस्पताल की इमरजेंसी सेवा देखी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक रामकरन गौर से उन्होंने बात कर उपलब्ध दवाइयां और मरीजों की संख्या के बारे में बात की इस दौरान प्रसव कराने आयी दो महिलाएं में भी अस्पताल में भर्ती थी जिनसे सीएमओ ने उपचार सम्बन्धी बात भी की इस दौरान उन्हें सभी ब्यबस्थाए दुरुस्त मिली अस्पताल का जनरेटर भी सही और क्रियाशील मिला उन्होंने उन्होंने प्रसव कक्ष में जाकर ब्यबस्था देखी तथा मौजूद स्टाफ नर्स अनसूइया बंदना उषा से बात कर ब्यबस्था के बारे में जानकारी ली तथा उन्होंने अस्पताल में नियमित साफ सफाई किये जाने के निर्देश दिए इस दौरान विजय प्रजापति सुधांशु आदि मौजूद रहे है।
