अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी /जालौन शनिवार को कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यमुना पुल के पास भीषण जाम लगने से वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण छोटे-बड़े वाहनों की रफ्तार थम गई और यात्रियों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, पुराने यमुना पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते पिछले करीब डेढ़ माह से वाहनों का आवागमन बंद है। ऐसे में समस्त यातायात नए पुल से संचालित होने के कारण वाहनों का दबाव लगातार बढ़ा हुआ है। शनिवार को हाईवे पर भारी वाहनों के खराब हो जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया।
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारी मौके पर पहुंचे यातायात को सुचारु कराने में जुटे रहे। सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।
भीषण गर्मी में बसों, कारों और अन्य वाहनों में बैठे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। नागरिकों तथा वाहन आपरेटरो का कहना है कि जब तक पुराने पुल का मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक यमुना पुल पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किये
फोटो – कालपी हाइवे में लगा भीषण जाम
