अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/ जालौन लंबे अरसे से अधर में लटका जोल्हूपुर रेलवे ओवरब्रिज के दूसरे साइड का निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। भूमि संबंधी बाधाएं दूर होने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा वितरित किए जाने के बाद कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने निर्माण कार्य में तेजी ला दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जोल्हूपुर मोड़ – हमीरपुर फोर लेन सड़क में जोल्हूपुर रेलवे लाइन की क्रासिंग में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य करीब 8 साल पहले शुरू हुआ था।3 वर्ष पहले एक साइड का ओवर ब्रिज निर्माण कार्य पूरा होने पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। जबकि दूसरे साइड का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ था। बीते दिनों ओवरब्रिज के निर्माण कार्य से प्रभावित 13 लोगों को करीब 39 लाख 74 हजार रुपये का मुआवजा वितरित किया गया। मुआवजा वितरण के बाद अपर जिलाधिकारी राजीव राज, एसडीएम अमित शेखर, रेलवे विभाग के अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्था सेतु निगम के इंजिनियरों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह एवं क्षेत्रीय लेखपाल राघवेन्द्र सिंह निरंजन भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने लंबे समय बाद निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि ओवरब्रिज के बन जाने से आये दिन पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
फोटो – प्रभावित लोगों को मुआवजा वितरित करते एसडीएम, एसडीएम व अन्य अधिकारी
