एट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार - Aaj Tak Media

एट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार

 

अखिलेष कुमार जिला ब्यूरो जालौन

एट (जालौन) क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एट थाना पुलिस लगातार सख्ती बनाए हुए है। इसी क्रम में आज दिनांक 11 मई 2026 को पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर आमादा एक युवक को तत्काल प्रभाव से हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त कमल सिंह पुत्र स्व. कल्याण सिंह (उम्र लगभग 32 वर्ष), निवासी ग्राम अमीटा, थाना एट क्षेत्र में उपद्रव फैलाने की फिराक में था। मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

अभियुक्त के खिलाफ धारा 170/126/135 बी.एन.एस.एस. के तहत कार्रवाई करते हुए उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर माननीय एसडीएम न्यायालय कोंच भेज दिया गया।

थाना एट पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply