नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 25 अप्रैल को हुई थी शादी

 

अमित गुप्ता ब्यूरो चीफ जालौन

कदौरा जालौन

 

कदौरा/जालौन जनपद के कदौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में 21 वर्षीय सुशील अनुरागी पुत्र अशोक अनुरागी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि मृतक का विवाह इसी वर्ष 25 अप्रैल को हुआ था। शादी के महज कुछ माह बाद हुई इस घटना से परिवार और क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply