ऑनलाइन बैंक फ्रॉड मामले में मुकदमा दर्ज,कई राज्यों में दर्ज हैं 16 साइबर ठगी की शिकायतें

 

अमित गुप्ता ब्यूरो चीफ जालौन

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन सर्किल कालपी के थाना आटा पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑनलाइन बैंक फ्रॉड के मामले में एक आपराधिक मुकदमा किया है। आरोपी के बैंक खाते से देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की 16 शिकायतें दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार समन्वय पोर्टल पर प्राप्त जानकारी के आधार पर उपनिरीक्षक सचिन शुक्ला ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि पंजाब एंड सिंध बैंक का एक संदिग्ध बैंक खाता दिव्यांशु यादव निवासी ग्राम तगारेपुर, थाना आटा के नाम पर संचालित है। समन्वय पोर्टल पर इस खाते के विरुद्ध ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की कुल 16 शिकायतें देश के अलग-अलग राज्यों से दर्ज मिलीं।पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नौकरी की तलाश के दौरान उसकी फेसबुक के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। उस व्यक्ति ने नौकरी दिलाने और रुपये देने का झांसा देकर उससे बैंक खाता, पासबुक तथा खाते से लिंक मोबाइल नंबर अपने नियंत्रण में ले लिया। आरोपी ने लालच में आकर बैंक संबंधी दस्तावेज उसे सौंप दिए। आरोपी के अनुसार खाते का संचालन वही अज्ञात व्यक्ति करता था और आवश्यकता पड़ने पर वह व्हाट्सएप कॉल के जरिए उससे रुपये मांग लेता था। बताया गया है कि जांच में प्रथम दृष्टया आरोपी की एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर साइबर ठगी करने में संलिप्तता सामने आई है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

 

Leave a Reply