Loading market...

बोरिंग मशीन पलटने से किसान की मौत

कोंच (जालौन )  कोतवाली क्षेत्र के चांदनी गांव के पास बोरिंग मशीन समेत ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति की नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

कोंच से बोरिंग मशीन लेकर ट्रैक्टर बसोब गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान चांदनी गांव के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बोरिंग मशीन समेत पलट गया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर पर बैठे 45 वर्षीय गुलाम हुसैन उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकलवाने के साथ हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हादसे में व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply