डीएम एवं एसपी ने किया बबीना व कदौरा गौशालाओं का औचक निरीक्षण - Aaj Tak Media

 डीएम एवं एसपी ने किया बबीना व कदौरा गौशालाओं का औचक निरीक्षण

 

कदौरा (जालौन )।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बबीना एवं कदौरा स्थित कान्हा गौशालाओं का स्थलीय निरीक्षण कर गोवंश संरक्षण एवं व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गोवंशों को गुड़ खिलाया। विशेष दृश्य तब देखने को मिला जब जिलाधिकारी ने गोवंशों को पुकारा, तो वे दौड़ते हुए उनके पास आ गए। जिलाधिकारी ने गोवंशों को दुलारते हुए उनके संरक्षण एवं समुचित देखभाल के महत्व पर बल दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंशों के लिए हरा चारा, स्वच्छ पेयजल एवं चिकित्सीय देखभाल की व्यवस्था निरंतर सुनिश्चित की जाए। साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गौशाला परिसर में सुबह-शाम प्रतिदिन अनिवार्य रूप से सफाई कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही कड़ी कार्यवाही की जाएगी। गौशाला प्रबंधन को व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply