युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने पर अज्ञात के खिलाफ लिखा मुकदमा

 

अमित गुप्ता ब्यूरो चीफ

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा खास से 19 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश तेज कर दी है।

उक्त मामले में ग्राम गुढ़ा खास निवासी पीड़ित ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है कि 9 जुलाई को वह कालपी स्थित ठक्कर बाबा के पास गैस एजेंसी पर गैस भरवाने आए थे। गैस की किताब घर पर छूट जाने के कारण उन्होंने अपनी लगभग 19 वर्षीय भतीजी को किताब लेकर बुलाया। युवती गैस की किताब देकर वापस गांव लौट गई थी। दोपहर करीब तीन बजे युवती गांव पहुंची, लेकिन कुछ देर बाद वह घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बावजूद युवती का कोई पता नहीं चल सका। शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply