Loading market...

नित्या मेहरोत्रा को स्वर्ण पदक मिलने पर डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब ने दी बधाई

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन बीते दिनों गोवा के कोलाबा बीच में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतने वाली कालपी की मेधावी छात्रा नित्या मेहरोत्रा को ऐतिहासिक उपलब्धि पर डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब, कालपी के पत्रकारों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनसे भेंट की और उन्हें भव्य रूप से सम्मान से नवाजा तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के तहसील महामंत्री अमित यादव, नगर उपाध्यक्ष राजाबाबू ओमरे, पत्रकार अमीर हसन अंसारी आदि पत्रकारों ने नित्या की इस ऊंची उड़ान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी इस सफलता पर पूरे कालपी नगर तथा जालौन जनपद को गर्व है।संगठन के सदस्यों व पत्रकारों से संवाद करते हुए नित्या मेहरोत्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और परिवार के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया

यह जीत मेरे लिए सिर्फ एक मेडल नहीं है, बल्कि मेरी मेहनत, लगन और सपनों की सच्ची जीत है।नित्या ने अपने अगले लक्ष्यों के बारे में बताते हुए कहा कि उनका सपना भविष्य में इंटरनेशनल और एशियाई गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करना और वैश्विक स्तर पर नगर व जनपद का नाम चमकाना है।

नित्या ने अपनी इंटरमीडिएट की परीक्षा कालपी के प्रतिष्ठित एमएसवी इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की है।

वर्तमान में वह सुल्तानपुर से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर रही हैं।

डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के सदस्यों ने विश्वास जताया कि नित्या अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर भविष्य में देश का नाम और ऊंचा करेंगी और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

 

 

Leave a Reply