विधवा महिला व परिवार से मारपीट छेड़छाड़ में पुलिस ने लिखा मुकद्दमा

 

कोंच (जालौन) कोतवाली के मुहल्ला तिलक नगर में एक विधवा महिला ने दो युवकों पर दुकान में घुसकर रुपये की मांग करने मारपीट व छेड़छाड़ और जान से मारने का आरोप लगाया है वही दिन रविवार दोपहर 2 बजे पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मुहल्ला तिलक नगर निवासी राजकुमारी पत्नी स्वर्गीय बुद्ध सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घटना रात करीब 10:15 बजे की है वह अपनी दुकान के अंदर बैठी थीं तभी मोहल्ले के मोहित यादव और प्रदीप यादव पुत्रगण मूलचंद यादव दुकान पर पहुंचे और कथित तौर पर 5 हजार रुपये की मांग करने लगे विरोध करने पर आरोपियों ने उनके बेटे अरुण के साथ मारपीट की वहीं महिला का आरोप है कि जब उन्होंने और उनकी बेटी ने बीच-बचाव किया तो दोनों के साथ भी मारपीट की गई तथा धक्का-मुक्की करते हुए छेड़छाड़ की गई साथ ही जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।

शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे पीड़िता ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं वहीं तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ धारा 74/308(4)/333/115(2)/351(2)बी एन एस में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply