अमित गुप्ता ब्यूरो चीफ
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मैनूपुर में घर के बरामदे में सो रहे एक व्यक्ति पर लाठी, पत्थरों से हमला करने पर। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उक्त मामले को लेकर ग्राम मैनूपुर निवासी प्रमोद कुमार दीक्षित पुत्र स्वर्गीय रामअवतार दीक्षित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि 3 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान गोली चलने जैसी आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। तभी एक पत्थर पड़ोसी के दरवाजे से टकराया। आरोप है कि जब तक वह कुछ समझ पाते।तभी आरोपी सरस उर्फ जयराम दीक्षित ने उनके दाहिने हाथ पर लाठी से हमला कर दिया। वहीं, दूसरे आरोपी अभिषेक उर्फ छोटू ने उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिससे उन्हें चोटें आईं।
शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख दोनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित की बहू प्रियांशी ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
