सूने मकान का ताला तोड़कर 64 हजार की नकदी व साढ़े तीन लाख के जेवरात चोरी

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन बीती मध्य रात्रि को स्थानीय नगर के मोहल्ला अंदर सरांय में अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर में रखी 64 हजार रुपये की नकदी तथा करीब साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित महफूज खां पुत्र महमूद खां ने बताया कि उनका बेटा और बहू किसी कार्य से शुक्लागंज (उन्नाव) गए हुए थे, जबकि वह स्वयं रविवार रात करीब आठ बजे कागज फैक्ट्री में ड्यूटी पर चले गए थे। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे घर लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखी 64 हजार रुपये की नकदी तथा करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात गायब थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र चोरी का खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।

 

Leave a Reply