बिधुत पोल से टकराकर बाइक सवार हुए घायल - Aaj Tak Media

बिधुत पोल से टकराकर बाइक सवार हुए घायल

 

कोंच (जालौन) दिन बुधवार को युवक अपनी दुकान से घर वापिस बाइक से जा रहा था तभी उसका बाइक से संतुल खो गया और वह बिधुत पोल से जा टकराया जिससे वह घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला पटेल नगर निवासी रेहान पुत्र अमजद मंडी क्षेत्र में दुकान पर कार्य करता है और बुधवार को वह दुकान से काम समाप्त कर अपने दूसरे मकान काशीराम कॉलोनी जा रहा था और जैसे ही वह बख्शेश्वर मंदिर के पास पहुंचा ही था तभी अचानक से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और वह सड़क किनारे लगे बिधुत पोल से जा टकराई जिससे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और उसके परिजनो को भी सूचना दी जहां पर घायल युबक का उपचार किया जा रहा है।

 

Leave a Reply